आजतक के सीनियर एंकर रोहित सरदाना का CORONAVIRUS से निधन

आजतक पर दंगल होस्ट करने वाले सीनियर एंकर रोहित सरदाना का CORONAVIRUS से देहांत हो गया | जिसके चलते मिडिया जगत में शोक की लहर है | मिडिया इंडस्ट्री लिए उनकी मृत्यु से कभी न पूरी होने वाली कमी है | आजतक से पहले वह ज़ी न्यूज़ के साथ लम्बे समय तक काम कर चुके हैं |

इसकी जानकारी सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर दी | उन्होंने ट्वीट कर लिखा कुछ समय पहले जतिंदर शर्मा की फ़ोन कॉल आयी थी, जिसे सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे | हमारे मित्र व् सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की खबर थी | CORONAVIRUS हमारे इतने करीबी को हमसे छीन
लेगा इसकी कल्पना भी नहीं की थी | यह भगवान की नाइंसाफी है ॐ शांति |
वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना को अपनी पत्रकारिता के लिए कई पुरस्कार भी प्राप्त थे |
परिवार को सांत्वना देते हुए सीनियर पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी |