You are currently viewing लुधियाना में नींद में चलते समय तीसरी मंजिल से गिरी महिला, दोनों पैर टूटे; PGI में भर्ती

लुधियाना में नींद में चलते समय तीसरी मंजिल से गिरी महिला, दोनों पैर टूटे; PGI में भर्ती

लुधियाना: लुधियाना में एक महिला हादसे का शिकार हो गई है। दरअसल, महिला नींद में चलते समय तीन मंजिला इमारत से गिर गई, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह टूट गए। घटना की जानकारी मिलने पर उसके पति और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया। घायल महिला का नाम उजाला है।

महिला के पति अमित ने बताया कि वह अब्दुल्लापुर बस्ती में रहते हैं और उनकी शादी छह महीने पहले ही हुई थी। घटना के दिन, शाम के समय, उनकी पत्नी उजाला तीसरी मंजिल पर चारपाई पर लेटी हुई मोबाइल चला रही थी। अचानक उसे नींद आ गई और नींद में चलते समय वह तीन मंजिला इमारत से गिर गई।

अमित ने बताया कि वह खुद भी उसी समय तीसरी मंजिल पर चारपाई पर लेटा हुआ था। जब उजाला नींद से जागी और नीचे जाने लगी, तब वह छत से गिर गई। लोगों ने उसे जगाने की कोशिश की और तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे पीजीआई भेजा है, जहां उसकी सर्जरी की जाएगी।

A woman fell from the third floor while walking in her sleep in Ludhiana, broke both her legs; admitted to PGI