लुधियाना: लुधियाना में उस समय पुलिस को चकमा देकर एक महिला फरार हो गई, जिसे देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह घटना सिविल अस्पताल में हुई, जहां महिला मेडिकल जांच के लिए लाई गई थी। बाथरूम जाने का बहाना बनाकर महिला ने एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का दिया और अस्पताल में मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रही।
इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने कांस्टेबल जसप्रीत सिंह की शिकायत पर आरोपी महिला परमजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कांस्टेबल जसप्रीत सिंह ने बताया कि परमजीत कौर समेत छह महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में पकड़ा गया था। मेडिकल जांच के लिए जब उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टर ने महिलाओं को यू.पी.टी. टेस्ट कराने के लिए कहा।
पुलिसकर्मी के अनुसार, आरोपी परमजीत कौर टेस्ट के लिए एक महिला पुलिस कर्मचारी के साथ बाथरूम गई थी। वहीं पर उसने महिला पुलिस कर्मचारी को धक्का दिया और अस्पताल में मौजूद लोगों की भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गई। महिला को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी ने पीछा भी किया, लेकिन वह भीड़ में गायब हो गई। पुलिस अब फरार महिला की तलाश कर रही है।
View this post on Instagram
A woman caught on charges of prostitution in Punjab escaped like this