You are currently viewing पाकिस्तान का एक गांव ऐसा गांव जहां 500 से अधिक लोग एचआईवी पॉजिटिव, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान
A village in Pakistan is a village where more than 500 people are HIV positive

पाकिस्तान का एक गांव ऐसा गांव जहां 500 से अधिक लोग एचआईवी पॉजिटिव, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

इस्लामाबादः पाकिस्तान के एक गांव में एचआइवी पॉजिटिव लोगों का पता लगाने के लिए शुरू किए गए कार्यक्रम में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। अब तक की गई जांच में 400 से अधिक बच्चों और 100 वयस्कों को एचआइवी पॉजिटिव पाया गया। सिंध प्रांत में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रमुख सिकंदर मेमन के हवाले से एक न्यूज एजेंसी ने बताया कि रातोडेरो गांव में 15,200 लोगों की जांच की गई। इसमें से 434 बच्चों और 103 वयस्कों को एचआइवी पॉजिटिव पाया गया। मेमन ने बताया कि इसकी बहुत अधिक संभावना है कि एक ही सिरिंज के दोबारा प्रयोग से यह फैला हो।

उन्होंने कहा कि यह अपने आप में गंभीर मामला है, क्योंकि प्रभावित बच्चों की संख्या बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि लोगों की शिकायत पर एचआइवी पॉजिटिव से प्रभावित एक स्थानीय डॉक्टर को पुलिस ने 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। डॉक्टर अपने को बेगुनाह बता रहा है, लेकिन उसकी जांच चल रही है।