लुधियाना: लुधियाना में एक किशोरी ने कारोबारी के घर में खुदकुशी कर ली है। मामला मॉडल टाउन इलाके का है जहां बीती रात किशोरी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि मौत के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मृतका की पहचान कंचन के रूप में हुई है। फिलहाल कंचन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ महीने पहले उसे मॉडल टाउन इलाके की लाल कोठी में काम करने की नौकरी मिली थी। वह पिछले डेढ़ महीने से इसी कोठी में रह रही थी। इलाके की रहने वाली सपना नाम की महिला ने उसे मॉडल टाउन के फ्लैट में नौकरी दिलाई थी। सपना खुद कनाडा चली गई थी।
मृतका कंचन की बड़ी बहन ऊषा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मूल रूप से यूपी के उन्नाव जिले के खेरीचंदेला गांव की रहने वाली है। कंचन करीब डेढ़ महीने पहले मॉडल टाउन स्थित फ्लैटों में काम करने आई थी। फ्लैट का मालिक उसे आए दिन किसी न किसी बात को लेकर परेशान करता था और घरवालों से बात नहीं करने देता था। शुक्रवार दोपहर उसने फोन करके उसे अपने साथ ले जाने को कहा।
बड़ी बहन ने उसे समझाया कि वह उसे शाम को लेने आ जाएगी। शाम करीब 6 बजे उसे उसकी माता सुमन ने फोन कर बताया कि कंचन ने फंदा लगा लिया है। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो उनके जाने से पहले ही पुलिस ने मृतका को पंखे से उतार लिया था। पीड़ित परिवार ने सिविल अस्पताल में पहुंच खूब हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को मारा गया है।
जिसके बाद थाना मॉडल टाउन, थाना डिवीजन दो व पुलिस चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस मौके पर पुहंची। जिन्होंने मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया कि मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने पर बनती करवाई करेंगी।
a-teenager-committed-suicide-by-hanging-herself-in-a-businessmans-house-in-ludhiana