You are currently viewing जालंधर में सामने आई दिल दहला देने वाली घटना, प्रेमिका के चक्कर में युवक ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी- इलाके में हड़कंप

जालंधर में सामने आई दिल दहला देने वाली घटना, प्रेमिका के चक्कर में युवक ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी- इलाके में हड़कंप

जालंधर: जालंधर के भार्गव कैंप थाना क्षेत्र के तहत आते काशी नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने प्रेमिका ने चक्कर में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद लड़के को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है जो काशी नगर, भार्गव कैंप का निवासी था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर लड़की के भाई, पिता और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

मामले संबंधित जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि पास के मुहल्ले में रहने वाली लड़की के साथ दीपक प्यार करता था। लड़की के परिवार वाले दीपक को पसंद नहीं करते थे। लड़की ने भी कुछ दिनों से उसने फोन पर भी दीपक के साथ बात करना बंद कर दिया था। दीपक की मां कांता देवी का कहना था कि बुधवार शाम को दीपक को किसी का फोन आया कि जिसके बाद वह यह कह कर घर से चला गया कि वह कहीं काम जा रहा है। देर रात तक जब वह वापिस नहीं आया तो वह खुद उसे तलाशने निकली लेकिन कुछ ही दूरी पर सड़क पर दीपक अधजली हालत में मिला, जिसके बाद उसने तुरंत लोगों के सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर दीपक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान आज दीपक की मौत हो गई।

एसएचओ भगवंत भुल्लर ने बताया की सुबह मृतक दीपक की मां कांता ने ब्यान दर्ज करवाए हैं के दीपक का गीता कालोनी की लड़की के साथ अफेयर था। लेकिन लड़की के परिजन शादी को तैयार नहीं था। दीपक को डराया धमकाया जाता था। एसएचओ के मुताबिक लड़की के परिजनों ने बीती रात दीपक को झांसे में लेकर घर बुला लिया और उसके बाद ये घटना हुई। एसएचओ भगवंत भुल्लर ने बताया कि मृतक की मां के ब्यानों पर लड़की के भाई, पिता और अन्य परिजन तथा मोहल्ले के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।