You are currently viewing यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, क्रेन से टक्कर में कई घायल; पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, क्रेन से टक्कर में कई घायल; पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

करनाल: करनाल में पंजाब रोडवेज की एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली से लुधियाना जा रही यात्रियों से भरी बस की देर रात एक क्रेन से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे 10 से 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 3-4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब रोडवेज की यह बस दिल्ली से लुधियाना की ओर जा रही थी। देर रात जब बस हरियाणा के करनाल पहुंची, तो रिंड रोड पर निर्माण कार्य चल रहा था। मोड़ काटते समय बस की अचानक एक क्रेन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक बीच में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।

इस हादसे में 10 से 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल हुए 3-4 लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर यातायात भी बाधित हो गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार क्रेन चालक की तलाश में जुटी है।

A Punjab Roadways bus full of passengers crashed