You are currently viewing अमृतसर से जालंधर पहुंची शान-ए-पंजाब ट्रेन में शख्स की मौत, देखने वाले के उड़े होश

अमृतसर से जालंधर पहुंची शान-ए-पंजाब ट्रेन में शख्स की मौत, देखने वाले के उड़े होश

जालंधर: आज जालंधर में एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान महेश कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अमृतसर के निवासी थे। बताया जा रहा है कि महेश कुमार शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। जब ट्रेन जालंधर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा।

सरकारी रेलवे पुलिस (जी.आर.पी.) के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) हीरा सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया गया। एम्बुलेंस के माध्यम से महेश कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में पुलिस द्वारा बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक महेश कुमार ने दम तोड़ दिया था।

A person died in Shan-e-Punjab train which reached Jalandhar