You are currently viewing फगवाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना, कटर मशीने की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे का कटा पेट; आंतें निकली बाहर

फगवाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना, कटर मशीने की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे का कटा पेट; आंतें निकली बाहर

जालंधर: फगवाड़ा में एक दिल दहलाने वाली घटना में एक डेढ़ साल का बच्चा कटर मशीन की चपेट में आ गया। बच्चे का पिता एक लेबर का काम करता है। शनिवार को जब बच्चा अपने घर में खेल रहा था, अचानक से उसने कटर मशीन को ऑन कर दिया, जिसके बाद वह मशीन की चपेट में आ गया।

घटना के दौरान बच्चे के पेट पर बड़ा चीरा लग गया था, जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आई थीं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए बच्चे को फगवाड़ा सिविल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती किया गया। बच्चे की पहचान विनय यादव के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र सिर्फ डेढ़ साल है। विनय अपने घर में खेल रहा था और इसी दौरान उसके हाथ पिता के काम पर इस्तेमाल की जाने वाली कटर मशीन के संपर्क में आ गए।

कटर ऑन होने के कारण, विनय ने गलती से कटर का स्टार्ट बटन दबा दिया, जिससे मशीन बच्चे के पेट और हाथ पर लग गई। इसके तुरंत बाद, बच्चे की आंतें बाहर आ गईं और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज शुरू किया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, कटर लगने के कारण बच्चे के पेट में गंभीर संक्रमण हो गया था, जिसे केवल पीजीआई में ही ठीक किया जा सकता है। फिलहाल, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

A heartbreaking incident in Phagwara, a one and half year old child’s stomach was cut after being hit by a cutter machine; intestines came out