पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक बार फिर पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। पिरंगुट इलाके में एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटकर फांसी दे दी। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में रोष है।
मृतक कुत्ते का मालिक ओमकार जगताप बताया जा रहा है। स्ट्रीटडॉग्सबॉम्बे नामक एक पशु कल्याण संगठन ने इस घटना की जानकारी दी है। संगठन के मुताबिक, उन्हें घटना की सूचना मिली थी कि कुत्ते को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लेकिन मदद पहुंचने से पहले ही कुत्ते को फांसी पर लटका हुआ पाया गया।
इस घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पुणे पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, यह अमानवीय है। पालतू जानवर भी परिवार के सदस्य होते हैं।
यह पहली बार नहीं है जब पुणे में पशु क्रूरता का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी एक एनजीओ ने एक पिल्ले को जिंदा जलाने का आरोप लगाया था। इस घटना ने लोगों में पशु प्रेमियों में काफी रोष पैदा किया है। लोग सोशल मीडिया पर न्याय की मांग कर रहे हैं। पुणे पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
View this post on Instagram
the-limits-of-cruelty-crossed-pet-dog-was-first-beaten-mercilessly-then-hanged-to-death