लुधियाना: लुधियाना में शनिवार रात एक युवक की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। 22 वर्षीय दीपक कुमार ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित बाबा दीप सिंह नगर इलाके में एक वेहड़े में रह रहा था।
सूत्रों के अनुसार, दीपक कुमार शनिवार रात करीब 9 बजे छत पर खड़ा होकर फोन सुन रहा था। अचानक, उसके पैर फिसल गए और वह छत से नीचे गिर गया। घायल दीपक को स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
डॉक्टरों ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। दीपक के रिश्तेदारों के अनुसार, वह बिहार के पटना जिले का रहने वाला था और लुधियाना में एक डाइंग फैक्ट्री में काम करता था।
मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंपा जाएगा। थाना मोती नगर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है।
Punjab: He was listening to the phone while standing on the roof, suddenly his feet slipped and he died