लुधियाना: लुधियाना में बीती रात एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनी के रूप में हुई है, जो अपने परिवार में सबसे छोटा था। मनी ने चुन्नी के सहारे स्टूल पर चढ़कर पंखे से लटक कर जान दे दी। मनी की बड़ी बहन ने उसे फंदे से लटकते देखा और तुरंत शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की और प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन मनी की मौत हो चुकी थी।
मनी की बहन की देवरानी बरखा ने बताया कि मनी की एक साल पहले लव मैरिज हुई थी। मनी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर एक मुस्लिम समुदाय की लड़की से शादी की थी। शादी के बाद परिवार ने उन्हें स्वीकार कर लिया और वे एक साल तक ठीक से रह रहे थे।
हालांकि, कुछ महीने पहले मनी की पत्नी किसी अन्य युवक के संपर्क में आ गई। मनी को इस बात का पता चला तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। शुक्रवार रात मनी ने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने उसकी बात नहीं मानी। दिन में, मनी को पता चला कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ भाग गई है।
मनी ने अपनी बड़ी बहन को फोन करके कहा था कि उसे अपनी शादी पर पछतावा है और उसने गलती की है। मनी की आत्महत्या के बाद परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। थाना मोती नगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल जारी है।
Wife absconded with lover in Ludhiana, man took a horrific step from behind; love marriage was done just 1 year ago