You are currently viewing जनता दरबार के जरिए हो रहा जनता की समस्याओं का समाधान, MLA रमन अरोड़ा मौके पर कर रहे निपटारा

जनता दरबार के जरिए हो रहा जनता की समस्याओं का समाधान, MLA रमन अरोड़ा मौके पर कर रहे निपटारा

जालंधर: जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीचे पंजाब सरकार की ओर से जारी जन कल्याण स्कीमों का लाभ पहुंचाना व नागरिकों की मुश्किलों को सुनकर मोके पर ही समाधान कर तत्काल राहत प्रदान करना है।

यह बात विधायक रमन अरोड़ा ने आज पंजाब सरकार के आप दी सरकार, आप दे दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड नंबर 29 के सिंह सभा गुरूद्वारा साहिब, संत नगर में आयोजित जनता दरबार में शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह जनता दरबार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पूरे विधानसभा क्षेत्र में लग रहे हैं, जिसके तहत प्रशासनिक सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि जनता दरबार के आयोजन से प्रशासन और जनता के बीच संवाद का पुल मजबूत होता है और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाते रहेगें ताकि प्रत्येक नागरिक को पंजाब सरकार की योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ मिल सके। इस कैंप का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और लोगों ने विधायक रमन अरोड़ा का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के और भी कैंप भविष्य में आयोजित किए जाएंगे, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान और अधिक सरलता से हो सके।

इस मोके 400 से जायदा लोगो की समस्या सुन मौके हल करवाया गया। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज नरेश शर्मा, सूरज, संदीप पाहवा सहित सरकारी विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

People’s problems are being solved through Janta Darbar, MLA Raman Arora is resolving them on the spot