You are currently viewing अमरनाथ यात्रा अस्थायी तौर पर बंद, इस कारण प्रशासन ने लिया ये फैसला

अमरनाथ यात्रा अस्थायी तौर पर बंद, इस कारण प्रशासन ने लिया ये फैसला

जम्मू: अमरनाथ यात्रा के लिए हर साल की तरह इस बार भी लाखों भक्त पहुंचे हैं। इसी बीच मौसम ने इस यात्रा पर अस्थायी ब्रेक लगा दिया है। खराब मौसम की वजह से फिलहाल यात्रा को रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बालटार और पहलगाम दोनों रास्तों पर बीती रात से तेज बारिश हो रही है। ऐसे में यात्रियों को बेस कैंप में वापस भेज दिया गया है।

दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा भारी बारिश के कारण दोनों मार्गों पर शनिवार को अस्थायी तौर पर स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात से बालटाल और पहलगाम मार्ग पर रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती तौर पर यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

तीर्थयात्रा 29 जून को अनंतनाग के 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल में बालटाल मार्ग से शुरू हुई थी और यह 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल साढ़े चार लाख लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में बर्फ से निर्मित शिवलिंग के दर्शन किए थे। मौसम ठीक रहा तो इस बार और भी ज्यादा लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं।

 

Amarnath Yatra is temporarily closed, due to this the administration took this decision