लुधियाना: लुधियाना में प्लास्टिक की फैक्ट्री करतार इंट्रप्राइजेज में भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। मामला लाडोवाल नजदीक गांव फतेहगढ़ गुज्जरां से सामने आया है। आग इतनी भयावक थी कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। आग लगने के तुरंत बाद लेबर ने मालिक को घटना की जानकारी दी। मौके पर तुरंत फैक्ट्री मालिक पहुंचे।
गांव के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग बढ़ती रही। जिसके बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गनीमत रही की फैक्ट्री अंदर कोई नहीं था अन्यथा बड़ा जानी नुकसान हो सकता था।
इस संबंध में फैक्ट्री के मालिक सुखप्रीत ने बताया कि वह करीब 8 बजे फैक्ट्री बंद करके चला गया था। रात करीब नौ बजे के बाद उसे लेबर विनोद का फोन आया और उसने बताया कि फैक्ट्री में आग लग गई है। जब वह फैक्ट्री में पहुंचा तो लाखों का कच्चा माल राख हो गया। उसने लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग देखते ही देखते बढ़ गई। हादसा भयावक था कि आस-पास की बिल्डिंगों को भी खाली करवाया गया। दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
A huge fire broke out in a plastic factory in Ludhiana, nearby buildings evacuated; loss worth lakhs