You are currently viewing कपूरथला में ट्रैक्टर पलटने से नौजवान की मौत, 2 बच्चों का पिता था मृतक

कपूरथला में ट्रैक्टर पलटने से नौजवान की मौत, 2 बच्चों का पिता था मृतक

कपूरथला: कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी उपमंडल के गांव महिवाल में ट्रैक्टर पलटने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी गांव महिवाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गुरविंदर सिंह के परिजनों ने बताया कि गुरविंदर सिंह नया घर बनाने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर घाट पर जा रहा था।

तभी किसी कारण से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और घाट से नीचे गिरकर पलट गया। इस हादसे में गुरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।गुरविंदर सिंह की मौत के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है और पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों ने यह भी बताया कि गुरविंदर सिंह की पत्नी और दो बच्चे हैं। जिसमें एक लड़का 10 साल का और एक लड़की 7 साल की है।

Young man dies after tractor overturns in Kapurthala, deceased was father of 2 children