जालंधर: महानगर में 66 फीट रोड पर फोहलडिवाल गांव में 488 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से स्थापित लाइफ स्टाइल होम्स कॉलोनी के मालिकों पर सिटी सदर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इस संबंध में पुलिस पहले ही कालोनाइजर को नोटिस जारी कर चुकी है। JDA की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जिनपर FIR दर्ज की गई है उनमें कालोनी काटने वाले 26 संत प्रेम सिंह नगर, 66 फीट रोड, जालंधर निवासी निरपाल सिंह रियात और इसकी पत्नी कुलदीप रियात शामिल है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से दोनों आरोपी कोर्ट पहुंचे है। दरअसल, बीते साल दोनों आरोपियों को सरकार की अवैध कालोनी रेगुलेट पॉलिसी का ऑफर दिया गया था लेकिन वह असफल रहे। जिसके बाद सरकारी पॉलिसी के मुताबिक दोनों के ख़िलाफ FIR की सिफारिश की गई थी।
FIR lodged against colonizer of Jalandhar who cut illegal colony, reached court to avoid arrest!