You are currently viewing जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता, 2 किलो अफीम समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार

जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता, 2 किलो अफीम समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार

जालंधर: एसएसपी मुखविन्दर सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशानुसार समाज के बुरे लोगों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसआई सिकंदर सिंह मुख्य अधिकारी थाना मकसूदां की पुलिस पार्टी ने 2 नशा तस्करों के पास से 2 किलो अफीम बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उप पुलिस कप्तान सुखविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई सतपाल सिंह थाना मकसूदां अपने साथी कर्मचारियों के साथ रायपुर रसूलपुर पुल के पास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में गश्त कर रहे थे। इस दौरान दो नौजवान दिखाई दिए जिनमें से एक के हाथ में काला बैग था। वह पुलिस को देख खिसकने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर पूछताछ की। एक ने अपना नाम धर्मिन्द्र कुमार उर्फ ​​धर्मेन्द्र तथा दूसरे युवक ने अपना नाम शाम सिंह बताया। इनके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से दो किलो अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने के बाद गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Big success for Jalandhar police, two drug smugglers including 2 kg opium arrested