You are currently viewing जालंधर में दर्दनाक हादसा, यहां ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दोनों टांगे कटी

जालंधर में दर्दनाक हादसा, यहां ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दोनों टांगे कटी

जालंधर: महानगर में अड्डा होशियारपुर फाटक पर फाटक बंद होने के दौरान महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। इस खौफनाक घटना में महिला की दोनों टांगे बुरी तरह कट गई। हादसे के बाद भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए है। जीआरपी पुलिस और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला को सुनाई नहीं देता है। जिसके कारण उसे ना ही ट्रेन की आवाज सुनाई दी और ना ही लोगों की आवाज सुनाई दी। जिस कारण वह हादसे का शिकार हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

 

Tragic accident in Jalandhar, both legs of woman amputated after being hit by train here