जालंधर: जालंधर के नगर निगम दफ्तर से कर्मचारियों की ओर से कलम छोड़ हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। नगर निगम दफ्तर जालंधर में आज भी कोई काम नहीं हो रहा। सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, म्युनिसिपल एंप्लॉय यूनियन द्वारा कलम छोड़ हड़ताल की गई है।
कर्मचारियों का कहना है कि जालंधर नगर निगम की प्रोपर्टी टैक्स ब्रांच की रिकवरी शाखा में प्राइवेट सीए रखे जा रहे है जिसके कारण वहां के कर्मचारियों के साथ धक्का किया जा रहा है। जिसके चलते वह अनिश्चित काल तक कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं।
The pen-dropping strike in Jalandhar’s municipal corporation office continues for the second day as well