You are currently viewing जालंधर: गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों में भिड़ंत, लात घूसों के साथ जमकर चली लाठियां; CCTV में घटना कैद

जालंधर: गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों में भिड़ंत, लात घूसों के साथ जमकर चली लाठियां; CCTV में घटना कैद

जालंधर: जालंधर में गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना भोगपुर में पड़ते वार्ड नं 6 में गुरु नानक नगर के गुरुद्वारा साहिब से सामने आई है। यहां हिसाब का जवाब नहीं देने पर लंगर हाल में हैड ग्रंथि गुरप्रीत सिंह के साथ कुछ लोगों की झड़प हो गई। देखते ही देखते माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि दोनों पक्षो में जमकर लात घूसों के साथ साथ लाठियां भी चली। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि झगड़ा गुरुद्वारा साहिब से हैड ग्रंथि को बदलने का है। इस गुरुघर की जो पहले कमेटी थी उसे बदल अब दूसरी अन्य पार्टी वहां पर आ गई है। जिसके कारण यह झगड़ा हुआ है। इस संबंध में हंसराज ने बताया कि आज जब सारी कमेटी पिछले महीने का हिसाब कर रही थी। तो उसमें हेड ग्रंथि से हिसाब मांगा गया, लेकिन यह उसका हिसाब नही दे पाए। जिसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया।

Jalandhar: Clash between two groups in Gurdwara Sahib