You are currently viewing जालंधर: MLA रमन अरोड़ा ने दिया कांग्रेस-भाजपा, अकाली दल को बड़ा झटका, मनजिंदर चट्ठा, काकू आहलूवालिया, गंगा देवी समेत कई नेता AAP में शामिल

जालंधर: MLA रमन अरोड़ा ने दिया कांग्रेस-भाजपा, अकाली दल को बड़ा झटका, मनजिंदर चट्ठा, काकू आहलूवालिया, गंगा देवी समेत कई नेता AAP में शामिल

जालंधर: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। सर्किट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया के बेटे काकू आहलूवालिया ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। भाजपा दल के नेता मनजिंदर सिंह चट्ठा भी आप में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी के करीबी भाजपा नेता नीरज जस्सल ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। वहीं जालंधर सैंट्रल हलके के वार्ड-16 से दीनानाथ प्रधान अपने 300 समर्थकों के साथ सर्किट हाउस पहुंचे। यहां विधायक रमन अरोड़ा ने आज आधिकारिक तौर पर दीनानाथ प्रधान और उनके साथियों को AAP में ज्वाइन करवाया। वार्ड-13 में विक्की तुलसी, आकाश गुप्ता, डा. डीके, शाम हंस, सुपिंदर सिद्धू, दीपू तुलसी भी अपने समर्थकों के साथ AAP ज्वाइन कर लिया। भाजपा नेता नीरज जस्सल ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। कांग्रेस की सीनियर नेत्री और पूर्व पार्षद गंगा देवी ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। इस बैठक में मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने पार्टी में शामिल कार्यकताओं का स्वागत किया।

MLA Raman Arora’s opponents shocked