You are currently viewing इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी करने जा रही Amazon, इतने हजार कर्मचारी हो सकते हैं बाहर

इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी करने जा रही Amazon, इतने हजार कर्मचारी हो सकते हैं बाहर

वाशिंगटन: एक बार फिर अमेजन की ओर से छंटनी की बड़ी संख्या में छंटनी की खबर आ रही है। अमेजन अपने अलग-अलग डिपार्टमेंट्स से करीब 20,000 लोगों की छंटनी कर सकती है। इस छंटनी से ग्रेड 1 से ग्रेड 7 यानि सभी लेवल के एम्पलॉयज प्रभावित होंगे। कम्प्यूटरवर्ल्ड ने अपनी रिपोर्ट में ये बातें कही है। इससे पहले नवंबर महीने में मीडिया रिपोर्ट्स में ये बातें सामने आई थी कि अमेजन 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

पिछले दिनों अमेजन ने मैनेजर्स से कर्मचारियों के परफॉर्मेंस में आ रही दिक्कतों की पहचान करने को कहा था। पूरी दुनिया में अमेजन के 15 लाख कर्मचारी है। अगर 20,000 लोगों की छंटनी की जाती है तो ये कुल वर्कफोर्स का 1।3 फीसदी होगा। जिन कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी उन्हें 24 घंटे पहले नोटिस और सेवेरेंस पे दिया जाएगा। ये अमेजन की इतिहास में चौथी सबसे बड़ी छंटनी होगी।

Amazon is going to make the biggest layoff in history, thousands of employees may be out