You are currently viewing आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में आधी रात पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, PM के बेटे ने भी छोड़ा पद

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में आधी रात पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, PM के बेटे ने भी छोड़ा पद

कोलंबो: श्रीलंका अब तक के सबसे बड़ा आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। देश में आपातकाल लागू है। इस बीच रविवार देर रात श्रीलंका सरकार की पूरी कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

देश के शिक्षा मंत्री और सदन के नेता दिनेश गुणवर्धने ने बताया कि कैबिनेट के इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और पीएम महिंदा राजपक्षे को छोड़कर सभी 26 मंत्रियों ने श्रीलंका के पीएम को इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, उन्होंने कैबिनेट के इस सामूहिक इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है। आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को इस समस्या से उबारने के लिए सर्वदलीय कार्यवाहक सरकार के गठन की मांग जोर पकड़ने लगी है।

पीएम के बेटे ने भी छोड़ा केंद्रीय मंत्री का पद
गौरतलब है कि श्रीलंका में सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का विरोध करने वाले प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नमल श्रीलंका के केंद्रीय खेल मंत्री थे।

In Sri Lanka, facing economic crisis, the entire cabinet resigned at midnight, PM’s son also left the post