You are currently viewing कांग्रेस ने पंजाब के लिए जारी किया घोषणापत्र, हर साल एक लाख सरकारी नौकरी, महिलाओं को हर माह 1100 रुपए और 8 मुफ्त सिलेंडर देने का वादा

कांग्रेस ने पंजाब के लिए जारी किया घोषणापत्र, हर साल एक लाख सरकारी नौकरी, महिलाओं को हर माह 1100 रुपए और 8 मुफ्त सिलेंडर देने का वादा

चंडीगढ़: पंजाब में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कई बड़े वादे किये हैं। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किये हैं। कांग्रेस ने वादा किया है कि महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए दिए जाएंगे। हर साल आठ मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर दिए जाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने किसानों को लेकर भी कई वादे किये हैं।

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में ये घोषणा पत्र जारी हुआ। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पंजाब के युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया है। जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी, वैसे ही एक लाख नौकरियों की भर्ती की जाएगी। सरकारी एजेंसियों द्वारा तिलहन, दाल, मक्का की खरीद का वादा किया। पंजाब की महिलाओं को प्रति माह 1,100 रुपये दिए जाएंगे। ये मदद 15 साल की लड़कियों से मिलना शुरू हो जाएगी। लड़कियों को 10वीं और 12वीं पास करने वाली लड़कियों को अलग से आर्थिक मदद दी जाएगी।

बच्चों को हर सरकारी स्कूलों, यूनिवर्सिटी में फ्री शिक्षा मिलेगी। हमारी कोशिश होगी कि सरकारी स्कूल प्राइवेट से बेहतर हों। प्रति वर्ष आठ मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है। हर कच्चा घर पक्का किया जाएगा। लोगों को घर बनाने में मदद की जाएगी। सभी सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह से फ्री इलाज होगा।

आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसी 170 सर्विस लोगों को घर बैठे मिलेंगी। लोगों को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी। शराब बिक्री, बालू खनन के लिए निगम बनाकर माफिया राज खत्म करेगी। मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ देने का वादा किया गया है। घोषणा पत्र में 13 बिंदु हैं। यानी कुल 13 वादे किये गए हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पंजाब को बहुत बड़ी सहूलियतें देने जा आ रही है। राज्य में खुशहाली आएगी। वहीं, घोषणा पत्र को लेकर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हम लोगों को ऐसी सुविधाएँ उपलब्ध कराएंगे, जिससे पंजाब के लोगों की ज़िन्दगी आसान होगी।

Congress released manifesto for Punjab, promised one lakh government jobs every year, Rs 1100 per month to women and 8 free cylinders