जालंधर: आज जालंधर वेस्ट के मंडल नंबर 10 बस्ती शेख में लक्की के निवास पर बैठक की गई। जिसमें जालंधर वेस्ट से प्रत्याशी मोहिंदर भगत विशेष रूप से पहुंचे। मोहिंदर भगत ने कहा कि सुभाष कपूर और विजय लूथर भाजपा के पुराने कर्मठ नेता है। उनका बस्ती शेख में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना करने में अहम योगदान रहा है। उनके सहयोग और तज़ुर्बे से मेरी चुनावी मुहिम को बल मिलेगा।
बस्ती शेख से चुनाव प्रचार में पूरा समर्थन मिल रहा है। इस बार लोगों ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। पिछले 5 साल से जालंधर वेस्ट का विकास के मामले में मंदा हाल है। टूटी सड़कें,सीवरेज बंद,पीने का गंदा पानी और खराब लाइट जैसी समस्याओं से इलाका वासी जूझते रहे लेकिन इनको पूछने कोई कांग्रेसी नहीं आया । सुभाष कपूर और विजय लूथर ने मोहिंदर भगत को विश्वास दिलाया कि वह तन,मन से उनके साथ है। इस बार जालंधर वेस्ट से भारतीय जनता पार्टी फिर अपना परचम लहराएगी और जालंधर वेस्ट से मोहिंदर भगत को विधायक बनाकर विधानसभा भेजेगें। सुभाष कपूर ने कहा कि जनता पिछले 5 साल से कांग्रेस के कार्यकाल में बहुत दुखी रही है। इसलिए लोगों ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर दविंदर भारद्वाज मंडल अध्यक्ष,गौरव जोशी,सोनू चौहान,कमल लोच,राजेश अरोड़ा,ओम प्रकाश भगत,राज कुमार भगत,पप्पू प्रधान ,सतपाल,विशाल मौजूद थे।