जालंधर(अमन बग्गा) : शहर में तेजी से कोरोना फैल रहा है कई लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बार बार लोगों से अपील कर चुके है कि नियमों का पालन करे ताकि कोरोना से बचा जा सके।
मगर कुछ दिन पूर्व रेड पेटल होटल में प्रेस वार्ता दौरान LOCKDOWN नियमो की धज्जियां उड़ाने वाले क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान रमन अरोड़ा की तरफ से एक बार फिर ऐसा ही कारनामा किया गया है। रमन अरोड़ा व बेटे राजन अरोड़ा पर LOCKDOWN नियमो व धारा-144 की धज्जियां उड़ाई है।
जिस के बाद पुलिस ने धारा 188, 3 एपिडेमिक एक्ट व 51 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत FIR नम्बर 261 दर्ज की है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से ये चेतावनी भी दी गई थी कि 5 से ज्यादा लोगों की भीड़ इकठ्ठा करने वालो और LOCKDOWN के नियमों की धज्जियां उड़ाने वालो को बख्शा न जाए।
आप को बता दे कि रमन अरोड़ा ने अपने निवास स्थान 51 अशोक नगर में बेटे राजन अरोड़ा की शादी से पहले धार्मिक आयोजन कर तकरीबन 35 लोग को एकत्रित किया था। जिस के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की।