जालंधरः जालंधर शहर में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय वीनीत कुमार नाम का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जो न्यू गोबिंद नगर बस्ती गुजां का निवासी है। यह बच्चा उसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है जिसकी पिछले दिनों जौहल अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक का नाम सहदेव सिंह था। इससे पहले आज सुबह जवाला नगर निवासी एक 46 वर्षीय महिला की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शहर में आज दो नए मामले आने से मरीजों की संख्या बढ़कर 80 पहुंच गई है।
