You are currently viewing जालंधर में एक साथ मिले 8 कोरोना Positive केस, मरीजों की संख्या हुई 62

जालंधर में एक साथ मिले 8 कोरोना Positive केस, मरीजों की संख्या हुई 62

जालंधर: पंजाब में कोरोना वायरस का प्रभाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जालंधर में 65 वर्षीय महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद शहर में 8 और नए पॉजिटिव केस सामने आने से हड़कंप मच गया है। नए कोरोना पीड़ितों की जानकारी पंजाब के विशेष मुख्‍य सचिव केबीएस सिद्धू ने ट्वीट कर दी। इससे पहले एक बुजुर्ग महिला परमीत कौर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी जो मक्सूदां क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। शहर में अब संक्रमितों की संख्या 62 हो गई है।