लुधियाना (अश्विनी शर्मा/अनिल): लुधियाना में एक महिला ने अपने कथित प्रेमी को पति के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद दोनों पति-पत्नी पर जमालपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रानी पत्नी बीर सिंह निवासी कोटकपूरा, फरीदकोट ने बताया कि उसके भतीजे अविनाश (25) निवासी पुरानी खलासी लाइन, फिरोजपुर के जमालपुर की गोङ्क्षबद कालोनी में रहने वाली डौली नाम की महिला से कथित प्रेम संबध थे।
यहां डौली व उसके बीच में झगड़ा हो गया। इसके बाद डौली ने अपने पति के साथ मिलकर अविनाश के साथ कथित मारपीट कर उसको छत्त से नीचे गिरा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां 23वें दिन अविनाश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। थाना पुलिस ने डौली व उसके पति पपिन के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से दोनों फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।