जालंधर (अमन बग्गा): भाजपा मंडल 12 के महिला मोर्चा का विस्तार किया गया है। भाजपा मंडल 12 के महिला मोर्चा की प्रधान रितु कौशल ने मंडल 12 का विस्तार करते हुए एक मीटिंग में डॉ. जसमीत कौर व डॉ. पल्लवी समरोल को उपाध्यक्ष और प्रवीन कौर को सचिव नियुक्त किया है।
जानकारी देते हुए एडवोकेट नवजोत सिंह ने बताया कि ये तीनों नियुक्तियां वार्ड न. 21 से की गई है। उन्होंने कहा कि ये जालंधर से लोकसभा सीट के लिए अकाली भाजपा उम्मीदवार डॉ. चरणजीत अटवाल की जीत दिलाने में बड़ी भुमिका निभाएंगी और वार्ड में जन अभियान चलाएंगी। इस मौके पर जिला प्रधान पब्बी जी ने तीनों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
बता दें कि इससे एक दिन पहले भाजपा मंडल 12 के बीजेपी नेताओं के नेतृत्व में डॉ. अटवाल की जीत सुनिश्चित करने के लिए न्यू जवाहर नगर, मोडर्न कॉलोनी, रेडियो कॉलोनी, गड़ा, अरबन स्टेट फेस वन, चीमा नगर में डोर टू डोर प्रचार किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अमरजीत सिंह गोल्डी,महासचिव एडवोकेट नवजोत सिंह, वरिंदर पाल बंटी, इंचार्ज व महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु कौशल, राकेश कार्तिक,नरेश भगत, जोगिंदर सिंह, अनिल ठाकुर, उपाध्यक्ष तजिंदर बब्लू व संजीव दत्ता, जतिंदर अरोड़ा, भाजपा कार्यकारी सदस्य राजकमल जी, गौरव दुआ, राजेंद्र चौहान, बलराज बधनप्रमोद पराशर जिला कार्यकारिणी सदस्य,भूपिंदर मल्होत्रा,अशोक आर्य उपस्थि थे।