You are currently viewing कैप्टन सरकार ने भगवान परशुराम जयन्ती का अवकाश रद्द कर ब्राह्मण समाज को दिया धोखा, अवकाश घोषित करने की रखी मांग

कैप्टन सरकार ने भगवान परशुराम जयन्ती का अवकाश रद्द कर ब्राह्मण समाज को दिया धोखा, अवकाश घोषित करने की रखी मांग

जालंधर (अमन बग्गा): भगवान विष्णु जी के छठे अवतार समस्त ब्राह्मणों के इष्ट भगवान श्री परशुराम जी की जयन्ती आज श्री ब्राह्मण सभा के तत्ववाधान मेें श्री परशुराम भवन बस्ती गुजां जालन्धर में जिला स्तर पर मनाई गई, जिसमेें सभी ब्राह्मण सभाओं, सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक विभूतियों के अतिरिक्त जालंधर लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के साझा उम्मीदवार डॉ चरणजीत सिंह अटवाल पूर्व डिप्टी स्पीकर लोकसभा की सपुत्री त्रिपतजोत कौर अटवाल ने भाग लिया।

समारोह के दौरान सभा के प्रधान प्रो. योगराज, श्री रामपाल शर्मा मंत्री, श्री पवन प्रभाकर ने कहा कि कैप्टन सरकार ने भगवान परशुराम जयन्ती का अवकाश रद्द कर ब्राह्मण समाज को धोखा दिया है, इस बात को लेकर सभी ब्राह्मणों में भारी रोष है कि अकाली-भाजपा सरकार में श्री परशुराम जयती पर घोषित अवकाश को वर्तमान कांग्रेस सरकार ने रद्द कर दिया। सभी ब्राह्मणों ने पुरजोर आवाज से पंजाब सरकार से मांग की कि वह भगवान परशुराम जयन्ती पर तत्काल अवकाश घोषित कर ब्राह्मण समाज की मांग पूरी करे। इस समारोह में त्रिपतजोत कौर अटवाल ने ब्राह्मण सभा को आश्वासन दिया कि समाज के सभी वर्गो के हित्तों की राखी की जाएगी।

इस अवसर पर कमलजीत सिंह भाटिया, गुरजीत सिंह पोपली, मनिंदरपाल सिंह गुबर, जसबीर सिंह आदि उपस्तिथ थे। इससे पूर्व देश की एकता, अखंडता, समृद्धि, प्रभुसत्ता व शान्ति के लिये बड़े विद्वानों ने वेद मंत्रों से हवन किया और प्रभु से कामना की कि भारत जल्दी विश्व गुरु राष्ट्र बने। प्रो. योगराज शर्मा, सरोज शर्मा, विपन शर्मा, कुसुम शर्मा, पवन प्रभाकर, मीना प्रभाकर, रामपाल शर्मा, मधु शर्मा, रमेश शर्मा, शशि शर्मा, आर.के. शर्मा, त्रिलोक भट्ट, पं, हरिओम भारद्वाज ज्योतिषी, पं. साधु शरण पांडे, चेतन छिब्बर, कर्णदेव शर्मा, उमाकांत, दर्शन गोपी शर्मा, प्रि.वेद भारद्वाज, प्रि.राज कुमार शर्मा, श्री उन्नति प्रकाश शर्मा, अजय शर्मा, पार्षद श्री दीपक शारदा, पार्षद श्री विक्की शारदा, नरेश शर्मा, सोम कालिया, विमल कांत शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा गुड्डू, श्री वीरेन्द्र शर्मा योगी, श्री सुनील शर्मा, हिन्द सेवा समिति, पं. मदन गोपाल शर्मा ने आहुतियां डाली।

श्री ब्राह्मण सभा ने एक प्रस्ताव पारित कर पंजाब सरकार से मांग की कि हिन्दी, संस्कृत व पंजाबी के विकास के लिये सभी स्कूलों, कालेजों में ज्ञानी और शास्त्री अध्यापकों की पद भरे जाएं ताकि देश की युवा पीढ़ी अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ी रहे। अब तो विश्व ने भी माना है कि सभी भाषाओं की मां संस्कृत भाषा है।