जालंधर: मकसूदां सब्जी मंडी के गेट नंबर दो के नजदीक जुआ खेल रहे एक दर्जन से अधिक लोगों ने मामूली बात पर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। तेजधार हथियारों से किए गए इस हमले में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए और हमलावर उन्हें लहूलुहान छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर दोनों घायलों को देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल नरेंद्र कुमार नंदू और करण ने बताया कि वे मकसूदां सब्जी मंडी में एक फ्रूट आढ़ती के पास काम करते हैं। शनिवार देर रात उनका कुछ हिसाब बाकी था, जिसे निपटाकर वे ऑफिस से निकल रहे थे। जैसे ही वे मंडी के गेट नंबर 2 के पास पहुंचे, तो वहां करीब एक दर्जन लोग जुआ खेल रहे थे। उनके पास से गुजरते ही जुआरियों ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो जुआ खेल रहे युवकों ने तेजधार हथियार निकाल लिए और नरेंद्र पर हमला कर दिया। करण ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया।
हमले के बाद आरोपी दोनों युवकों को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गए। पीड़ितों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पी.सी.आर. की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवकों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
View this post on Instagram
Two young men were beaten up by gamblers near Maqsudan Sabzi Mandi