You are currently viewing जालंधर में दो दिन बंद रहेंगी मीट और शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किए आदेश

जालंधर में दो दिन बंद रहेंगी मीट और शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किए आदेश

जालंधर: जालंधर प्रशासन ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को देखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिला प्रशासन ने 11 और 12 फरवरी को शहर में मीट और शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला 12 फरवरी को मनाए जा रहे श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा को देखते हुए लिया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि 11 फरवरी को शहर में विभिन्न धार्मिक संगठन शोभायात्रा निकालेंगे। इस शोभायात्रा और 12 फरवरी को मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व के मद्देनजर लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

डॉ. अग्रवाल ने आगे बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 11 और 12 फरवरी को शोभायात्रा मार्ग और उसके आसपास के क्षेत्र में मांस और मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Meat and liquor shops will remain closed for two days in Jalandhar