You are currently viewing जालंधर में 85 और लुधियाना में 121 नए कोरोना केस, इतने लोगों की हुई मौत

जालंधर में 85 और लुधियाना में 121 नए कोरोना केस, इतने लोगों की हुई मौत

जालंधरः जालंधर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए जबकि इस वायरस के संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो गई।

 

 

जिले में 85 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 14141 हो गई है और इसके संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो जाने से मृतकाें की संख्या बढ़ कर 441 हो गई है। जबकि 87 रोगियों को स्वस्थ्य होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 12841 हो गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अब तक जिले में 224116 लोगों के नमूनों की जांच की गयी है, जिनमें से 196692 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

 



वहीं लुधियाना में शनिवार को 100 से ज्यादा मामले सामने आए। सेहत विभाग ने जिले में 121 लोगों के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। इसी के साथ जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मृतकों में 4 लोग लुधियाना से जबकि 1 होशियारपुर, 1 फाजिल्का और एक मृतक उत्तर प्रदेश से संबंध रखते है।