You are currently viewing इंसानियत शर्मसारः जालंधर में कूड़े के डंप में मिला 8 महीने की बच्ची का भ्रूण, इलाके में हड़कंप- जांच में जुटी पुलिस

इंसानियत शर्मसारः जालंधर में कूड़े के डंप में मिला 8 महीने की बच्ची का भ्रूण, इलाके में हड़कंप- जांच में जुटी पुलिस

जालंधरः जालंधर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गड़ा रोढ़ पर स्थित महाराष्ट्र बैंक के नजदीक एक कूड़े के डंप से आज 8 महीने की बच्ची का भ्रूण मिलने से इलाके हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने के बाद थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया की शव देख कर प्रतीत हो रहा है कि कुछ आवारा जानवरों द्वारा भी इसे नोचा गया है। उन्होंने बताया की सीसीटीवी की जांच की जा रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द काबू किया जा सके।