You are currently viewing 24 घंटे में लुधियाना और जालंधर में 635 लोगों को हुआ कोरोना, 21 लोगों की मौत- पढ़ें पूरी Detail

24 घंटे में लुधियाना और जालंधर में 635 लोगों को हुआ कोरोना, 21 लोगों की मौत- पढ़ें पूरी Detail

जालंधर/लुधियानाः पंजाब में लगातार कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। सरकारी आकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जालंधर में कोरोना के 222 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 लोगों ने दम तोड़ दिया है। जिले में 222 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 11153 हो गई है जबकि 7 लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 308 हो गई है जबकि 322 रोगियों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 8466 हो गई है।

 

 

वहीं लुधियाना में पिछले 24 घंटे में 413 नए 413 नए मामले सामने आए है। इसमें जिला लुधियाना के 347 व दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित पॉजीटिव मामले 66 है। लुधियाना के पॉजीटिव मरीजों में 2 पुलिस कर्मी, 16 हेल्थ केयर वर्कर, 1 गर्भवती महिला भी शामिल है। इस तरह आज तक लुधियाना जिला के पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 16051 हो गया है। इसमें 13558 मरीज ठीक भी हो चुके है।

 

 

आकंड़ों के अनुसार लुधियाना में 14 मौतों की पुष्टी हुई है। जिसमें 12 जिला लुधियाना व एक बठिंडा व एक होशियारपुर से संबंधित है। लुधियाना के मृतक माडल ग्राम, अयाली कलां, अर्जन नगर, इस्लामगंज, अग्र नगर, संधू नगर, गुरू नानक नगर, अंबेदकर नगर, गुरू अर्जन नगर, हैबोवाल कलां, गांव नंदपुर से संबंधित है। इससे अब तक जिला लुधियाना के मृतकों का आंकड़ा 658 हो गया है।