You are currently viewing दिल्ली में हुई हिंसा के संबंध में अब तक 38 FIR दर्ज, इतने लोग हो चुके है गिरफ्तार

दिल्ली में हुई हिंसा के संबंध में अब तक 38 FIR दर्ज, इतने लोग हो चुके है गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली में हुई हिंसा के संबंध में अब तक 38 FIR और 84 लोगों को गिफ्तार किया जा चुका है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी। वहीं खबर यह भी है कि किसान नेता रामपाल जाट को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस रामपाल को दरियागंज पुलिस थाने लेकर गई है। बताया जा रहा है रामपाल जाट राजघाट पर धरना देने गए थे। उनके साथ पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।  


इससे पहले दिल्ली पुलिस ने अपनी अपील में कहा था कि गणतंत्र दिवस पर किसानों को शांतिपूर्ण ट्रैक्टर परेड की इजाजत दी गई थी। इस दौरान बड़े स्तर पर हिंसा की गई। अगर किसी के पास गणतंत्र दिवस पर हुई घटनाओं से संबंधित कोई भी तस्वीर, वीडियो आदि हो तो पुलिस को दे सकता है। घटना के चश्मदीद लोग इस बारे में अपनी गवाही भी दे सकते हैं। पुलिस ने आम लोगों के साथ ही मीडिया से भी अपील की है कि वह अपने मोबाइल या कैमरे में कैद फुटेज पुलिस को जांच में मदद के लिए उपलब्ध करा सकता है।

पुलिस ने कहा कि घटना के बारे में अपना बयान पुरानी दिल्ली पुलिस हेडक्वाटर के सेकेंड फ्लोर पर स्थित कमरा नंबर 215 में आकर दिया जा सकता है। पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए दो फोन नंबर भी जारी किये हैं। मोबाइल नंबर 8750871237 पर कोई भी व्यक्ति घटना से संबंधित तस्वीर या वीडियो भेज सकता है। अपना बयान या घटना से संबंधित कोई जानकारी लैंड लाइन नंबर 01123490094 पर दी जा सकती है। ई मेल [email protected] पर भी जानकारी भेजी जा सकती है। पुलिस ने यह भी कहा कि जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति का बयान गुप्त रखा जाएगा।