मुक्तसर: मुक्तसर जिले की 23 वर्षीय लड़की नवदीप कौर को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लड़की का परिवार अब उसकी रिहाई के लिए किसान नेताओं और विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं से मदद मांग रहा है।
दरअसल, नवदीप कौर नाम की एक लड़की हरियाणा में एक एलईडी बल्ब फैक्ट्री में काम कर रही थी। उसने अपनी नौकरी छोड़ दी और किसान आंदोलन का हिस्सा बन गई। परिवार का आरोप है कि जब लड़की ने फैक्ट्री मालिकों से अपने बकाया राशी की मांग की, तो फैक्ट्री मालिकों ने हरियाणा पुलिस को कहकर लड़की को हिरासत में भिजवा दिया।
परिजनों का आरोप है कि लड़की को पुलिस स्टेशन ले जाया गया और गंभीर यातना दी गई। परिवार अब उसकी रिहाई के लिए किसान संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मदद मांग रहा है। जानकारी के अनुसार, लड़की सिंघू बॉर्डर किसान आंदोलन में शामिल थी। परिवार का आरोप है कि हरियाणा पुलिस ने उसे उठाया और उसके साथ मारपीट की।