You are currently viewing जालंधर में आज कोरोना के 20 नए केस, इतने लोगों ने गंवाई जान- 19430 हुए स्वस्थ

जालंधर में आज कोरोना के 20 नए केस, इतने लोगों ने गंवाई जान- 19430 हुए स्वस्थ

जालंधरः पंजाब के जालंधर में 20 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 20331 हो गई है जबकि संक्रमण से चार लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़ कर 658 हो गई है।

सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 20 रोगियों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 19430 गई है। अब तक जिले में 522811 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे जिनमें से 481194 की रिपोर्ट नकारात्मक आई है।