फतेहगढ़ साहिब: मंडी गोबिंदगढ़ की लोहा नगरी में गणपति विसर्जन के बाद एक दर्दनाक घटना घटी। यहां भाखड़ा मेन लाइन में एक 17 वर्षीय लड़का शाम को गणपति विसर्जन करने के बाद नहर में नहाते हुए पानी के तेज बहाव में बह गया। मृतक लड़के की पहचान आर्यन के रूप में हुई है।
आर्यन के रिश्तेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ की बिधि चंद कॉलोनी का आर्यन (17 वर्ष) शाम करीब 5 बजे भाखड़ा नहर में श्री गणेश जी की मूर्ति विसर्जन करने के लिए लोगों के साथ गया था। मूर्ति के विसर्जन के बाद वह नहाने लगा तो वह अचानक नहर में पानी के तेज बहाव के कारण बह गया।
उन्होंने बताया कि आर्यन के नहर में डूबने की जानकारी उसके साथ नहाने वाले साथियों ने दी। उन्होंने कहा कि नहर में लापता आर्यन का फिलहाल कोई पता नहीं लगा है। परिवार पुत्र की उम्मीद में बैठा है, जबकि आर्यन की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।
17-year-old-boy-drowned-in-bhakra-canal-after-ganpati-immersion-accident-happened-while-bathing-family-in-shock