You are currently viewing हैवानियतः चाकू की नोक पर पति के सामने 17 लोगों ने महिला से किया गैंगरेप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

हैवानियतः चाकू की नोक पर पति के सामने 17 लोगों ने महिला से किया गैंगरेप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश


दुमकाः झारखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार की शाम दुमका की एक घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया। दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय महिला के साथ 17 लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। इस पूरे घटना पर डीआईजी सुदर्शन मंडल न कहा, “यह घटना कथित रूप से उस समय हुई जब महिला बाजार से अपने घर लौट रही थी। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।”

घटना मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे दुमका प्रखंड क्षेत्र के घांसीपुर गांव के पास हुई। पीड़िता अपने पति के साथ घांसीपुर साप्ताहिक हाट से लौट रही थी। वापस लौटने के दौरान युवकों ने दोनों को पकड़ लिया। पांच युवकों ने पहले पति के हाथ-पैर को बांध दिया। इसके बाद महिला के पास झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से 17 युवकों ने गैंगरेप किया। बेबस पति अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन युवकों ने उसकी पिटाई भी की। इस दौरान पति की गर्दन पर आरोपी युवकों ने चाकू सटा रखा था। गैंगरेप की घाटना को अंजाम देने के बाद पति-पत्नी को मौके पर छोड़कर सभी युवक फरार हो गए।

 

 

अंधेरा रहने के कारण दंपति 17 युवकों में एक युवक को ही पहचान पाए। आरोपी की पहचान गोलपुर निवासी रामू मोहली के रूप में हुई है। युवक की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। पीड़िता ने घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों को दी। बुधवार सुबह मुखिया, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण महिलाएं पीड़ित दंपति को लेकर मुफस्सिल थाना पहुंचे और गैंगरेप की जानकारी पुलिस को दी।

 

 

पुलिस ने उक्त युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उक्त युवक के पकड़े जाने के बाद ही अन्य युवकों का पता चल पाएगा। इस संबंध में दुमका डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा कि महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत थाने में की है। महिला ने बयान दिया है कि उसके साथ 17 युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म कांड में संलिप्त एक युवक की पहचान महिला कर पाई है। बाकी युवकों की पहचान महिला नहीं कर पाई है। सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच पड़ताल चल रही है। महिला को मेडिकल चेकअप के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।