You are currently viewing दोेस्त के कहने पर घर से भागी नाबालिग बच्ची से 13 लोगोंं ने किया दुष्कर्म, जिससे भी मदद मांगी उसने बनाया हवस का शिकार

दोेस्त के कहने पर घर से भागी नाबालिग बच्ची से 13 लोगोंं ने किया दुष्कर्म, जिससे भी मदद मांगी उसने बनाया हवस का शिकार

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। पुणे सेे चंडीगढ़ पहुंची एक 14 साल की नाबालिग बच्ची को 13 लोगोंं ने अपनी हवस का शिकार बनाया। ट्रेन में बच्ची नेे जिससे भी मदद मांगी, उसने ही बच्ची की आबरू लूट ली। बच्ची के साथ उसके साथ एक युवक भी था, जो मुंबई में ही उसके संपर्क में आया था। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को दोनों पर शक हुआ तो चाइल्ड हेल्पलाइन को जानकारी दी। जिसके बाद चाइल्ड लाइन की डायरेक्टर संगीता नाबालिग को अपने साथ ले गईं। इस दौरान नाबालिग शारीरिक तौर पर स्वस्थ नहीं थी। जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई।

पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह पुणे में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उसने अपने किसी दोस्त के साथ घर से चंडीगढ़ आने का प्लान बनाया। उसके दोस्त ने मुंबई रेलवे स्टेशन पर मिलने के लिए कहा था, लेकिन जब वह स्टेशन पहुंची, तो उसका दोस्त वहां नहीं मिला। इस दौरान उसन जिससे भी मदद की गुहार लगाई, उसने ही मदद के बहाने उससे दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म होने के बाद वह डर के चलते घर वापस नहीं लौटी और किसी दूसरे लड़के के साथ चंडीगढ़ पहुंची। जिसके बाद लड़की के घर और लोकल पुलिस स्टेशन में नाबालिग के बारे में जानकारी दी गई, जहां उसकी मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुणे पुलिस की टीम हवाई मार्ग से आकर नाबालिग लड़की को अपने साथ मुंबई लेकर गई। पुणे पुलिस ने अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

13 people raped a minor girl who ran away from home