You are currently viewing साधु-संतों और हिन्दू संगठनों ने हिन्दू विरोधियों के खिलाफ किया जबरदस्त विरोध प्रर्दशन. हिन्दू संगठन बोले – बोले सो निहाल….. बोल कर प्रभु श्री राम का पुतला जलाने वाले ईसाई पंजाब में हिन्दू सिखों दलितों को आपस में भिड़ाकर करवाना चाहते है दंगे

साधु-संतों और हिन्दू संगठनों ने हिन्दू विरोधियों के खिलाफ किया जबरदस्त विरोध प्रर्दशन. हिन्दू संगठन बोले – बोले सो निहाल….. बोल कर प्रभु श्री राम का पुतला जलाने वाले ईसाई पंजाब में हिन्दू सिखों दलितों को आपस में भिड़ाकर करवाना चाहते है दंगे

 

जालंधर( अमन बग्गा ) बीते समय अमृतसर के मानावाला गांव में हिन्दू विरोधियों की तरफ से प्रभु श्री राम का पुतला जलाने की घटना के रोष में आज पंजाब भर में साधु संतों महंतों और समूह हिन्दू संगठनों की तरफ से तकरीबन 100 जगहों पर जबरदस्त रोष प्रदर्शन किये गए।

 

इसी कड़ी में जालंधर चंडीगढ़ लुधियाना अमृतसर फगवाड़ा आदि पंजाब भर में साधु संतों महंतों और शहर के समूह हिन्दू संगठनों के नेतृत्व में सेंकडो श्री राम भक्तों ने एकजूट होकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

हिन्दू संगठनों ने ईसाईयों को लिया आड़े हाथों

 

इस मौके समूह हिन्दू संगठनों के नेताओं ने ईसाई मिशनरियों पर भड़ास निकालते हुए कहा कि पुलिस द्वारा पकड़े गए दोषियों में अशोक मसीह नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि अशोक मसीह समेत अन्य ईसाईयों ने जिस तरह से सुनियोजित षड्यंत्र के तहत बोले सो निहाल का जयघोष किया। और खुद को दलित की तरह पेश किया। उस के पीछे हिन्दुओ के मन में दलितों और सिखों के खिलाफ नफरत का जहर घोलने की बड़ी साजिश की बू आ रही है।

उन्होंने कहा कि हमें आंशका है कि अशोक मसीह ने पादरियों और ईसाई मिशनरियों के इशारों पर ऐसी साजिश की है ताकि हिन्दुओ के दलितों और सिखों के साथ दंगे हो जाए।

उन्होंने कहा कि एक ईसाई पवित्र जयघोष “बोले सो निहाल बोल……” कर हिन्दू भगवान का अपमान कर रहा है! इस पर अभी तक किसी भी ईसाई संगठन व पादरी की प्रतिक्रिया न आना बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि ईसाई संगठनों व पादरियों की चुप्पी इस और इशारा कर रही है कि ईसाई मिशनरियों की तरफ से हिन्दू सिखों दलितों में नफरत का जहर घोल कर भिड़ा कर अपना उल्लू सीधा किया जा सके ताकि धर्म परिवर्तन का कार्य तेजी से बढ़ाया जा सकें।

उन्होंने कहा कि हम किसी भी हाल में हिन्दू देवी देवताओं की बेअदबी नही सहेंगे। और अगर दोबारा कही भी हिन्दू धर्म के खिलाफ कोई भी घटना हुई तो हम उस का मुह तोड़ जवाब देंगे।

 

यह 4 मांगे नही मानी तो पंजाब भर में होंगे उग्र प्रदर्शन

◆ फरार चल रहे अन्य दोषियों को पंजाब पुलिस तुरंत गिरफ्तार करे।

 ◆भगवान श्री राम का पुतला फूंकने वालों पर धारा 302 की तरह केस दर्ज किया जाए।

 ◆श्री राम जी का पुतला फूंकने वालों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए।

 ◆केस की गम्भीरता से जांच के लिए एसआईटी गठित की जाए।

इस मौके उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नही की गई तो जल्द ही पूरे पंजाब में उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे। और हिन्दू संगठनों की तरफ से हाइवे जाम किये जा सकते है और रेल रोको आंदोलन भी किया जा सकता है।