You are currently viewing BJP प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर केस दर्ज करने पर भड़के मोहिंदर भगत. बोले – कांग्रेस सरकार राजनीतिक रंजिश में कर रही धक्केशाही

BJP प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर केस दर्ज करने पर भड़के मोहिंदर भगत. बोले – कांग्रेस सरकार राजनीतिक रंजिश में कर रही धक्केशाही

जालंधर ( अमन बग्गा): पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा समेत 35 से 40 लोगो के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन करने पर केस दर्ज हुआ है। अश्विनी शर्मा पठानकोट के घरतोली मोहल्ला में एक राजनीतिक मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। वही अश्विनी शर्मा पर केस दर्ज होने से प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिन्दर भगत का कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है।

 

 

उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक रंजिश में धक्केशाही कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर केस दर्ज किया है, जिसकी हम निंदा करते हैं ।

 

 

जब कोई भी कार्य जैसे धरना, रोष प्रदर्शन, उदघाटन कांग्रेस पार्टी के मंत्री ,विधायक, पार्षद व कांग्रेसी कार्यकर्ता करते हैं तो प्रशासन उनकी और कोई ध्यान नहीं देता, उनको नजरअंदाज कर देता है जब कोई दूसरी पार्टियों के नेता ,कार्यकर्ता कोविड-19 की हिदायतों को ध्यान में रखकर भी कुछ कार्यक्रम करते हैं तो उन पर पर्चा दर्ज कर दिया जाता है। पंजाब की कांग्रेस सरकार एक कानून को दो ढंग से बरतना बंद करें।

 

 

 

भगत ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर जो एफ आई आर दर्ज की है उसे तुरंत रद्द करें।