You are currently viewing जालंधर में खुला पहला महिला पोस्ट डाकघर, चीफ पीएमजी पंजाब सर्किल ने किया उद्धाटन. महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए डाक विभाग की यह बड़ी पहल : अनिल कुमार.  इस उप डाकघर से नारी सशक्तीकरण का संदेश पूरे देश में पहुंचेगा : नरिंदर कुमार

जालंधर में खुला पहला महिला पोस्ट डाकघर, चीफ पीएमजी पंजाब सर्किल ने किया उद्धाटन. महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए डाक विभाग की यह बड़ी पहल : अनिल कुमार. इस उप डाकघर से नारी सशक्तीकरण का संदेश पूरे देश में पहुंचेगा : नरिंदर कुमार

जालंधर(PLN) चीफ पीएमजी पंजाब सर्किल श्री अनिल कुमार ने स्थानीय बस्ती नौ में प्रथम महिला उप डाकघर का उद्घाटन किया। इस दौरान श्री अनिल कुमार ने पहले महिला पोस्ट ऑफिस की शुरुआत करते हुए कहा कि भारत सरकार की नीति के तहत महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने की दिशा में बस्ती नौ स्थित इस उपडाकघर को महिला डाकघर बनाया गया है। चीफ पीएमजी पंजाब सर्किल ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। श्री कुमार ने कहा कि सरकार उन समस्याओं पर गौर कर रही है, जिसका सामना महिलाओं को करना पड़ता है और उस दिशा में यह एक सांकेतिक कदम है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए डाक विभाग ने यह बड़ी पहल की है। यह महिला डाकघर सरकार के उन प्रयासों का उल्लेखनीय और एक सशक्त उदहारण बनेगा। श्री कुमार ने कहा कि पहले महिला डाकघर को उद्घाटन करते हुए मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है।

इस अवसर पर विशेष तौर पर उपस्थित जालंधर पोस्टल विभाग के एसएसपी श्री नरिंदर कुमार ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए डाक विभाग ने यह बड़ी पहल की है। उन्होंने बताया कि इस महिला डाकघर की विशेषता होगी कि यहां के सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी, चाहे पोस्टमास्टर हो या फिर क्लर्क। उनके अनुसार बाकी डाकघरों में मौजूद सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि जालंधर डाक विभाग इस डाकघर को एक शोकेस के रूप में विकसित करेगा जहाँ डाक-तार विभाग से जुड़ी हर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इस उप डाकघर से नारी सशक्तीकरण का संदेश पूरे देश में पहुंचेगा। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महिला डाकघर बनाए जा रहे है क्योंकि जब तक देश की नारी शक्ति आगे नहीं बढ़ेगी, तब तक देश भी आगे नहीं बढ़ेगा।
इस अवसर पर एएसपी हैड क्वार्टर्स रवि पुरी, पीआरओ बलविंदर सिंह, पीआरआई जतिंदर सिंह, विशाल, नव कुंद्रा आदि उपस्थित थे।