You are currently viewing Google Maps का ये नया फीचर जानकर खुश हो जाएंगे आप

Google Maps का ये नया फीचर जानकर खुश हो जाएंगे आप

नई दिल्लीः नेविगेशन को आसान बनाने के लिए गूगल अपनी ऐप में लगातार अपडेट लाकर बेहतर बनाने की कोशिश करता रहता है। अब गूगल ने इस पॉप्युलर ऐप में नया फीचर जोड़ा है। इस फीचर के जरिए गूगल मैप अब किसी जगह का नाम स्थानीय भाषा यानी लोकल लैंग्वेज में बोल सकता है।

Image result for google maps

गूगल मैप किसी जगह को कार, बाइक या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में नेविगेट कर सकता है। वैसे तो ये काफी आसान प्रॉसेस है लेकिन अगर आप विदेश में है तो आप स्थानीय नाम से परिचित न होने की वजह से आपको किसी जगह को ढूढ़ने में परेशानी आ सकती है। ऐसे में आपको काफी देर इधर उधर भटकना पड़ सकता है जब तक कोई आपकी भाषा में आपकी मदद के लिए आगे न आए। अब गूगल मैप आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है। गूगल अब किसी जगह का नाम का उच्चारण स्थानीय भाषा में कर सकता है।

Image result for google maps

मौजूदा समय में गूगल मैप्स 50 भाषाएं सपॉर्ट करता है। इस फीचर का रोल आउट ऐंड्रॉयड और iOS डिवाइस के लिए शुरू कर दिया गया है। यानी जल्द ही यह फीचर आपकी डिवाइस तक एक अपडेट के जरिए पहुंच जाएगा।