You are currently viewing ये है दुनिया की सबसे खतरनाक पक्षी, बाड़े में गिरे मालिक का पंजा मारकर फाड़ दिया पेट

ये है दुनिया की सबसे खतरनाक पक्षी, बाड़े में गिरे मालिक का पंजा मारकर फाड़ दिया पेट

नई दिल्लीः आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षी के बारे में बताने जा रहे है जिसने उसके बाड़े में गिरे मालिक का पेट फाड़ दिया। ये घटना अमेरिका के फ्लोरिडा की है। इस खतरनाक पक्षी को कैसोवरी के नाम से जाना जाता है। इन पक्षियों का वजह आम तौर पर 80 किलो या उससे ज्यादा भी हो सकता है जिससे कारण यह उड़ नहीं सकती।

Image result for कैसोवरी

यह मामला शुक्रवार का है। घटना उस दौरान हुई, जब कैसोवरी का मालिक चिड़ियों को ब्रीडिंग के लिए ले जा रहा था। फायर रेस्क्यू डिपार्टमेंट के डिप्टी चीफ जैफ टेलर ने इसे दुर्घटना करार देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह एक हादसा है। कैसोवेरी की देखरेख करने वाला शख्स बाड़े में गिर गया था। इसी बीच कैसोवरी ने अपने पंजों से उस पर हमला कर उसका पेट फाड़ दिया।

Image result for कैसोवरी

बता दें कि कैसोवरी के पैरों में अंदर की ओर छुरे जैसा पंजा होता है। इससे वह आदमी का पेट भी चीर सकता है। ऐसा होने पर शख्स का बचना मुश्किल है। ये चिड़िया उड़ तो नहीं सकती, मगर दौड़ती बहुत तेज है। कैसोवरी झाड़ी वाले जंगलों में भी 38 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

Image result for कैसोवरी