You are currently viewing कांग्रेस से नाराज पूर्व मेयर व महिला कांग्रेस की प्रधान पूनम शर्मा ने थामा BJP का हाथ

कांग्रेस से नाराज पूर्व मेयर व महिला कांग्रेस की प्रधान पूनम शर्मा ने थामा BJP का हाथ

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मेयर और महिला कांग्रेस की प्रधान पूनम शर्मा और वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा पार्टी छोड़ कर अपने समर्थकों के साथ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर चंडीगढ़ की सांसद और पार्टी की पुन: इस सीट से प्रत्याशी किरण खेर, चंडीगढ़ लोकसभा सीट के चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, हरियाणा में कालका से पार्टी विधायक लतिका शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। इस दौरान किरण खेर ने पूनम शर्मा को गले लगाकर पार्टी में आने का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूनम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुई हैं और आज से चौकीदार हूँ। वह भाजपा मे निष्काम सेवा के लिए आई हैं और पार्टी में किसी पद का कोई लालच नहीं है। उन्होंने कहा कि वह श्रीमती खेर से भी बहुत प्रभावित हैं क्योंकि उन्हाेंने 10 रूपये में चंडीगढ़ के लोगों को खाना दिया। उन्होंने कहा कि वहखेर की जीत सुनिश्चत करने के लिए काम करेंगी।

इस कारण कांग्रेस पार्टी ने नाराज हुई पूनम शर्मा
बता दें पूनम शर्मा चंडीगढ़ लोकसभा सीट से पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस के टिकट के लिए जद्दोजहर कर रहीं थीं। लेकिन पार्टी द्वारा इसे नजरंदाज कर टिकट पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को थमा दिये जाने से पूनम शर्मा नाराज हो गईं। श्रीमती शर्मा चंडीगढ़ कांग्रेस महिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।