You are currently viewing 11 वर्षीय लड़के के बच्चे की मां बनी महिला, परिवार को नहीं कोई खबर

11 वर्षीय लड़के के बच्चे की मां बनी महिला, परिवार को नहीं कोई खबर

 फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 28 साल की महिला को 11 साल के लड़के के साथ संबंध बनाने के जुर्म में जेल की सजा सुनाई गई है। घटना के वक्त महिला मरिसा मौरी 22 साल की थीं। बुधवार को कोर्ट ने महिला को दोषी करार दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला 11 साल के लड़के के घर पर रहकर नैनी का काम करती थीं। इसी दौरान जनवरी 2014 में उन्होंने लड़के के साथ संबंध बनाए। कोर्ट ने उन्हें 20 साल जेल की सजा सुनाई है।

हालांकि, बच्चे को जन्म देने के बाद भी लड़के के परिवार वालों को महिला की करतूत के बारे में पता नहीं चला। पीड़ित लड़के के परिजन को लगा कि महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के बच्चे को जन्म दिया होगा। डिलिवरी के बाद लड़के के परिवार वाले महिला से मिलने हॉस्पिटल भी गए थे। महिला ने 7 महीने में कम से कम 15 बार लड़के के साथ दुर्व्यवहार किया। लेकिन लड़के ने किसी को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। 2017 में महिला को गिरफ्तार कर किया गया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

अब पीड़ित लड़के की उम्र 17 साल हो गई है। कोर्ट में सजा सुनाए जाने के दौरान पीड़ित लड़का और नैनी का 5 साल का बच्चा भी मौजूद था।